फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन आज संभालेंगे पदभार, प्रदीप को दी विदाई

विज्ञापन
abhinandan will be the new sp of kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अभिनंदन आज संभालेंगे पदभार, प्रदीप को दी विदाई
विज्ञापन

मंझनपुर । शासन ने गुरुवार शाम दोआबा के पुलिस कप्तान प्रदीप गुप्ता का तबादला कर दिया था। उन्हें सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ का एसपी बनाया गया है। उनकी जगह 2014 बैच के आईपीएस अभिनंदन सिंह को कौशाम्बी भेजा गया है। अभिनंदन की बतौर एसपी यहां यह पहली पोस्टिंग होगी। इससे पहले बरेली में वह एएसपी के पद पर तैनात थे। रविवार को वो पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले शनिवार शाम एसपी प्रदीप गुप्ता को मातहतों ने भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय में बाकायदे विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के साथ तीनों सर्किल के सीओ व समस्त कोतवाल मौजूद रहे। सभी ने माला पहनाकर आईपीएस प्रदीप गुप्ता को विदाई दी। एएसपी ने कहा कि आईपीएस प्रदीप गुप्ता का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। क्राइम कंट्रोल करने का उनका तरीका वास्तव में सबक लेने काबिल है। विदाई के मौके पर पुलिस कर्मचारियों के साथ जिले के अन्य तमाम गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने आईपीएस प्रदीप गुप्ता के दो साल के लंबे कार्यकाल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें