इलाके की आम आदमी पार्टी की नेत्री का आरोप है कि मंगलवार को दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। सोमवार रात अनजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने के बाद दूसरी तरफ से बात करने वाले ने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।
मंगलवार को वह शिकायत करने पति के साथ सरायअकिल कोतवाली जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी की। पति ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद