कौशाम्बी थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर अपनी 19 वर्षीय बेटी को एक युवक पर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी 27 दिसंबर की रात घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि चित्रकूट का युवक बेटी को भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।