फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गति अवरोधक पोल से टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 09 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेवां। फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी (25) वर्षीय वीरेंद्र पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सात नवंबर की शाम करीब चार बजे धान लदे पिकअप पर बैठकर ओसा मंडी आ रहे थे। रास्ते में लगे गतिअवरोधी ओवरलोड नियंत्रण पोल से पिकअप टकरा गई, जिससे वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। वीरेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पत्नी के सामने तीनों बच्चों की परवरिश की बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है। परिजन प्रशासन से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें