फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के मारुफपुर अमहा निवासी 32 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र रघुराज की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से पूरामुफ्ती के जनका गांव स्थित ससुराल जा रहा था। सकाढ़ा तिराहा के पास मालवाहक वाहन से एक बोल्डर अचानक सड़क पर गिर गया। भारी पत्थर पर बाइक चढ़ते ही रामस्वरूप गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस उसे पीएचसी मूरतगंज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें