सदर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव में मंगलवार शाम पंखे में तार लगाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुमित्रा देवी, पत्नी दुखराज के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सुमित्रा खेत से लौटकर पंखा चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रही थीं, तभी तार हाथ में चिपक गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। जिला अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के चार बच्चे हैं। मृतका के पिता टेवां गांव निवासी साहेब लाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।