मनौरी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जलसे में तकरीर करते उलेमा। स्रोत: आयोजक
चायल। मनौरी गांव में शनिवार रात मरहूम इलाही बख्श के दरवाजे पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। मुफ्ती अहमद अदीब मिस्बाही ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत बयान कर उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की अपील की। शहर काजी मौलाना अहमद हबीब मिस्बाही ने अहलेबैत के फजाइल बयान किए। जलसे की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। बनारस से आए नातख्वान जीशान और सरताज रजा के अलावा अमीर खुसरो, जनाब हाशिम और शायर अफजल निजामी ने नात पेश की। नातख्वानी से महफिल देर रात तक गुलजार रही। अकीदतमंदों ने अदब और एहतराम के साथ जलसे में शिरकत की। संवाद