विकास खंड कड़ा के अटसरॉय गांव में 13 दिन पूर्व हाईवे पर अज्ञात वाहन बंदर को टक्कर मारकर फरार हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। गांव के कुछ युवकों ने देखा तो शोक जताते हुए बंदर का अंतिम संस्कार करते हुए तेरहवें दिन भोज कराने का निर्णय लिया था। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अटसरॉय के पास ग्रामीणों ने बंदर की प्रतिमा बनवाकर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश सिंह पाल, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, अनिल पाल, कल्लू पाल, रोहित पाल, इंदल सिंह यादव, संजय विश्वकर्मा आदि रहे। संवाद