फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लूट मामले में दर्ज किया चोरी का मुकदमा, बदमाशों का सुराग भी नहीं

Sat, 02 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सैंबसा गांव में 14 जुलाई को महिलाओं की कनपटी पर तमंचा सटाकर घर में की गई लूटपाट को पुलिस ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी ऑफिस में गुहार लगाई। उसने पुलिस पर संदिग्धों से पूछताछ भी न किए जाने का आरोप लगाया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सैंबसा गांव में चोरी की घटना हुई थी। हालांकि आहट होने पर महिलाएं जाग गई थीं। लूट जैसी बात जांच में सामने नहीं आई थी। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें