फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्राइवेट कंपनी के एजेंटों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। संदीपन घाट थाना क्षेत्र की 25 महिलाओं ने प्राइवेट कंपनी के एजेंटों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पिछले दिनों पीड़ित महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन भी किया था। उनका आरोप था कि भरवारी और मंझनपुर में प्राइवेट कंपनियों की शाखा है। यह कंपनियां महिलाओं के समूह को ऋण देने का कार्य करती हैं। आरोप है कि कंपनियों के एजेंट किस्त की दो-दो बार वसूली करते हैं। वसूली के बहाने एजेंट किसी भी समय घर के भीतर घुसकर छेड़खानी करते हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि हफ्ते भर पहले आशीर्वाद कंपनी की भरवारी स्थित शाखा के एजेंट मनोहर व चंद्रशेखर ने घर में घुसकर कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी की थी। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें