। मूरतगंज बाजार में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने हो गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ उन्होंने हाईवे पर हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया। मामले में नगर पालिका परिषद भरवारी के सरजू दास नगर निवासी किन्नर आयशा की तहरीर पर कल्याणी किन्नर, छोटी बेगम, शिवानी किन्नर, निशा किन्नर, चारू किन्नर, राहुल मुरादाबादी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।