फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर दागी गोली, लहूलुहान

Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव का रहने वाला वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र हेमराज सिंह बृहस्पतिवार को चंपहा बाजार गया था। घर लौटते समय वह हजियापुर मोड़ के समीप पहुंचा। इसी बीच दो बाइक सवार युवकों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। लहूलुहान होकर बाइक से गिर गया। हमलावर भाग निकले। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल वीरेन्द्र की हालत नाजुक देख उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। घरवालों का मानना है कि युवक पर कातिलाना हमला रंजिश को लेकर किया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि युवक पर हमला प्रथम दृष्टया रंजिश में होने की जानकारी मिली है। एसओ को जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें