सिराथू/कड़ा (कौशाम्बी)। हाशिमी गर्ल्स इंटर कालेज अलीपुर जीता में बृहस्पतिवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारहवीं की छात्राओं को विदाई दी गई। छात्राओं ने नृत्य, गीत से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद याशीन हाशिमी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कुलसुम, सनोवर, आयसा, साजिदा, रेहानफात्मा, रेशमबानो, जुबैदा खातुन, अमिशा, महमुना, कहकसा, अपसाना, समाबानो आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से तालियां बटोरी। बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक ने अच्छे अंकों से पास होने की शुभकामना दी। इन्होंने इंटरमीडिएट में अच्छे अंकों से पास होने वाली पांच छात्राओं को स्नातक तक की पढ़ाई का खर्च और विवाह के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की। हसन मुर्तज्बा, मोहम्मद आशिफ, खुर्रमअली, आसिफ, तारिक आदि शिक्षकों ने छात्राओं को परीक्षा तैयारी के टिप्स दिए। इस मौके पर अल्ताफ, मेहदी हसन, इकबाल अहमद, मोहम्मद याशीन, सर्फराज, मोहम्मद इमरान, सरदार हुसैन, तारिक अहमद, शकील अहमद, मुस्ताकअली, सरवरअली, परवेज अहमद, कमर आलम, मोहम्मद वासिम आदि मौजूद रहे। वहीं चौधरी दिरगज सिंह इंटर कालेज सैयदराजे में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र/छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम से दर्शकोें को मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। बुधवार को कालेज में समारोह में 12वीं की छात्रो को शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश ने किया।