मूरतगंज। दो साल का बच्चा रविवार शाम खेलते समय छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मूरतगंज निवासी जुल्फिकार अली का बेटा अर्श (02 वर्ष) रविवार शाम छत पर खेल रहा था। घरवालों के मुताबिक खेलते समय पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिवारीजन उसे पीएचसी मूरतगंज ले गए। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया था। रात में ही बच्चे को इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पांच अगस्त 2013 को पिपरी के नेवादा गांव निवासी बुदान का करीब 10 वर्षीय बेटा बुद्धिमान सिंह की नाले में गिरने से मौत हुई थी। 16 अगस्त को शिवेश (10) पुत्र महंतलाल निवासी अमीना पश्चिमशरीरा की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं 21 अगस्त को करारी के अंसारगंज के रहने वाले लोरकी की करीब सालभर की बेटी अंजू की नाले में गिरने से जान चली गई थी। करीब चार महीने पहले मूरतगंज क्षेत्र के एक बच्चे की पानी से भरे हौदे में गिर जाने से मौत हुई थी। हादसे के बाद भी लोग मासूमों पर नजर नहीं रख रहे हैं।