इलाहाबाद (ब्यूरो)। रोटरी इलाहाबाद के सहयोग से ‘अमर उजाला’ के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत रविवार को सरदार पटेल मार्ग स्थित विनायक सिटी सेंटर में दोपहर बारह बजे ‘भ्रूण हत्या’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो की देखरेख, अभिलाषा पांडेय के निर्देशन और मृगनयनी आर्या के नेतृत्व में विद्यार्थियों की ओर से तैयार नाटक तकरीबन पंद्रह मिनट का होगा।