करारी। कस्बे के किंग नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह बंदरों के भय से एक किशोर छत से कूद गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है। कस्बाइयों के मुताबिक कस्बे में बंदरों का आतंक है। पर, शिकायत के बाद भी वन विभाग के अफसर इनके उत्पात से निजात दिलाने की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। करारी के अशोक नगर मोहल्ला के रहने वाले जंगीलाल के बेटा संतोष घर की छत पर बुधवार की सुबह धूप सेंक रहा था। छत पर पुआल पड़ा हुआ था, इसमें बंदर के बच्चे छिपे हुए थे। बताया जा रहा है कि वह जैसे ही पुआल पर बैठा बंदरों के झुंड ने उसे घेर लिया। उनके डर से वह छत से कूद पड़ा। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है।