फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे लूटता रहा आबरू

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शादी करने का झांसा देकर पड़ोसी युवक बरसों तक विधवा की आबरू से खेलता रहा। अब वह अपने वादे से मुकर गया है। परेशान विवाहिता ने सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। नगर कोतवाली के टेंवा गांव में ब्याही गई एक युवती के पति की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तन्हा रह गई युवती के इसी अकेलेपन का फायदा उठाते हुए पड़ोसी युवक ने उसे अपनाने का झांसा दिया। झांसे में आई युवती ने पड़ोसी को अपना सबकुछ सौंप दिया। करीब छह साल तक युवती की इज्जत से खेलने वाले युवक पर जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं युवक ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया। पड़ोसी की इस हैवानियत से परेशान युवती ने सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अनिल दास से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें