फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाटों पर छापा, बालू लदे 13 ट्रक सीज

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी के यमुना घाटों पर बगैर रवन्ने और पट्टे के बालू खनन थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह एडीएम के छापे में इसका भंडाफोड़ हुआ। एडीएम ने अवैध खनन करके बालू भरे 13 ट्रकों को सीज कर दिया है। जबकि घाट से जेसीबी लेकर चालक भागने में सफल रहा। बालू लदे सभी ट्रकों को एडीएम ने पश्चिमशरीरा पुलिस के हवाले कर दिया है। बालू माफिया जिला प्रशासन पर भारी साबित हो रहे हैं। रोक के बाद भी वे बगैर पट्टे वाले भूखंडों में बिना रवन्ना के मशीनों से बालू की खुदाई करा रहे हैं। देखें तो मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ही डेढ़ावल, निगहा, कटरी, पभोषा, सिंहवल, गढ़वा,महेवा, मवई,भखंदा, चायल के नंदा का पुरवा, उमरवल, तिल्हापुर, मल्हीपुर, शेरगढ़, पिपराहटा आदि यमुना घाटों पर खनन हो रहा है। इसी अवैध खनन की बानगी सोमवार को एडीएम के छापे में पभोषा घाट में देखने को मिली। छापेमारी के दौरान एडीएम को अवैध खनन की बालू से भरे 13 ट्रक घाट पर मिले। इन सभी ट्रकों को एडीएम ने सीज कर दिया है। उन्होंने यमुना घाट पर पहुंचकर अवैध खनन से संबंधित एक-एक बिंदुओं की जांच की। मामले में एडीएम का कहना है कि बगैर रवन्ने और पट्टे के यमुना उस पार लाकर बालू बेची जा रही है। बताया कि मौके पर बालू से लदे मिले 13 ट्रकों को सीज किया गया है। साथ ही माफियाओं को अवैध खनन नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें