नेवादा/कड़ा(कौशाम्बी)। इन दिनों जिले के कई क्षेत्रों में दशहरे की धूम है। करारी और भरवारी में दशहरा मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार रात भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम-सीता की झांकियंा निकाली गईं। नेवादा के बसुहार में सीताहरण का मंचन किया गया। कड़ा के कालेश्वर घाट पर रामलीला में बालि वध, लंका दहन का मंचन कलाकारों ने किया।