पइंसा(कौशाम्बी)। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के मोगरी कटरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी की आठ साल पहले संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि पत्नी की मौत के बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। छह माह पहले पत्नी को मार डालने के आरोप में युवक और उसके परिजनों को सजा हो गई। युवक परिवार के सदस्यों के साथ नैनी कारागार में सजा काट रहा है। घर पर उसकी दूसरी पत्नी गुड़िया और बहन ज्ञानमती रहती हैं। शुक्रवार रात दोनों सो रही थीं। इस दौरान नकब काट कर घर के भीतर घुसे चोरों ने आलमारी और बक्से से सोने का हार, पायल, कमर बंद, जंजीर और करीब 30 हजार नगदी समेत बर्तन कपड़ा आदि ले उड़े। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।