फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर 95 हजार की ठगी

Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट क्षेत्र के युवक को सऊदी अरब भेजने के नाम पर 95 हजार की ठगी करने के मामले में कड़ाधाम पुलिस ने क्षेत्र के एजेंट पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बक्कीपुर गांव के छेदी लाल ने पुलिस अधीक्षक शिकायतपत्र देकर बताया कि दस माह पूर्व बेटी के ससुराल इस्माइलपुर गांव में एक एजेंट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर उसने दो बार में 95 हजार रुपये और उसका पासपोर्ट भी ले लिया। बीते 10 जुलाई को बेटे को सऊदी अरब भेजने को कहा, तो आरोपी रुपये न देने व जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने घोसियाना सिपाह निवासी इरफान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें