कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ कौशाम्बी के अध्यक्ष अंगद सिंह व मंत्री सुनील सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कमार त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। प्रांतीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों में एकता बहुत जरूरी है। जब हम एक रहेंगे, तभी हक की लड़ाई लड़ पाएंगे। इस मौके पर अंगद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हक की लड़ाई व लड़ते रहेंगे। यदि किसी ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया तो उसके खिलाफ आंदोलन होगा। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री श्रीनाथ धर दुबे, सरफराज हुसैन, मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, राजीव रंजन, सदाशिव, राकेश मौर्य, सुभाष चंद्र जायसवाल, दिनई लाल, विनोद कुमार, श्याम बिहारी, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामबाबू त्रिपाठी आदि लोग रहे।