फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आठवीं का छात्र नहीं दे सका जवाब, फेल हुआ कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय सयांरा मीठेपुर का सीडीओ ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। यहां शिक्षक तो मौजूद मिले, लेकिन बच्चों को पढ़ना लिखना नहीं आ रहा था। गणित व हिंदी में ही छात्र उलझे रहे। सीडीओ के सामान्य सवालों का भी आठवीं के छात्र जवाब नहीं दे सके। आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में भी लापरवाही मिली। सीडीओ बीएसए को निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव सुबह 10 बजे कंपोजिट विद्यालय सयांरा मीठेपुर पहुंचे। यहां कक्षा आठ में पंजीकृत 40 विद्यार्थियों में 15 मौजूद मिले। कक्षा सात में 40 बच्चों के सापेक्ष आठ और कक्षा छह में 30 के सापेक्ष मात्र 12 ही उपस्थित रहे। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने बताया कि कक्षा आठ के बच्चे सामान्य प्रश्नों के जवाब तक नहीं दे सके। ऐसा प्रतीत होता है विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति ठीक नहीं है।
इसी कक्षा में गणित का एक प्रश्न हल कराया। मात्र एक छात्रा राधा ही सही उत्तर दे सकी। कक्षा- दो में 31 बच्चे के सापेक्ष मात्र 17 ही मौजूद मिले। इनको किताब पढ़ने को दी गई लेकिन कोई भी बच्चा सही से हिंदी की किताब नहीं पढ़ सका। इसके बाद परिसर की दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें प्रथम में 54 बच्चों के सापेक्ष 11 बच्चे उपस्थित मिले। दूसरे केंद्र में 50 बच्चों के सापेक्ष नौ बच्चे ही मिले।
विज्ञापन

केंद्र से बच्चों की ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं भेजी जाती। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई। स्कूल के रसोई घर की हालत बेहतर नहीं मिली। छत टूटी मिली और प्लास्टर उखड़ा चुका था। भवन भी जर्जर स्थिति में मिला। यहां गैस सिलिंडर का प्रयोग नहीं होता मिला। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही बीएसए से कहा कि स्कूल का स्वयं निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें