मंझनपुर । अपना दल पार्टी ने मंझनपुर में रविवार को युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अनिल सिंह पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बस चंद महीने बचे हैं। कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने की आवश्यकता है। लिहाजा संगठन के जिम्मेदार अभी से गांव-गांव भ्रमण कर बूथ इकाइयों का गठन करने में जुट जाएं। इसके लिए अभी से लगने की जरूरत है। सम्मेलन की अध्यक्षता कुलदीप सिंह पटेल ने की। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, रुद्र सिंह, प्रभाष सिंह, रजनीश सिंह, कमलेश सिंह, अंकित सिंह चंदेल आदि पार्टी नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बद्री प्रसाद, जयप्रकाश, अरविंद पटेल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।