चायल (ब्यूरो)। पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार शाम खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोस के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और पास के खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस पर पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सुबह पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।