चायल । पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से गुरुवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दरिंदगी का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता ने बताया कि उसका पति इलाहाबाद में रहकर मजदूरी करता है। घर पर वह तीन बच्चों के साथ रहती है। गुरुवार रात खाने के बाद अपने कमरे में सो गई। इस दौरान दीवार फांदकर पड़ोसी युवक भीतर घुस आया और जोर जबर्दस्ती करने लगा। इस पर जब महिला चीखने-चिल्लाने लगी तो दरिंदों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी महिला ने फोन कर परिजनों को आपबीती बताई। सुबह पति ने पुलिस को तहरीर दी। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।