फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खोजवापुर में 64.17 व बरई बंधवा प्रधान के लिए 69.26 प्रतिशत ने डाले वोट

Wed, 07 Aug 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो गांव में प्रधान व दो में पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। खोजवापुर में 64.17 व बरई बंधवा गांव में प्रधान पद के लिए 69.26 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सदस्य पद के लिए बरई बंधवा के वार्ड नं. 11 में सर्वाधिक 78.91 प्रतिशत व कनैली में वार्ड नं. 3 में सबसे कम 36.82 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। अब आठ अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों में मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में अलग-अलग कारणों से बीडीसी के पांच, ग्राम प्रधान के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य के 24 पद रिक्त चल रहे हैं। बीडीसी के सभी पदों पर, चायल ब्लॉक के मोहम्मदपुर तालुका गांव के प्रधान व 22 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
खोजवापुर ग्राम प्रधान के लिए राज कुमारी, सुनीता देवी, सरिता देवी व जया विश्वकर्मा समेत चार व बरई बंधवा में कुसुम व शर्मीला बीबी आमने-सामने थी। वहीं कनैली के वार्ड नं.3 व बरई बंधवा के वार्ड नं. 11 में सदस्य पद के दो-दो दावेदार थे। इस वजह से मंगलवार को इन चारों पदों के लिए चुनाव कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 5 बजे तक खोजवापुर में 1080 मतदाताओं में से 693 ने वोट डाला।
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लॉक के बरई बंधवा गांव में सुबह पांच बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी। यहां प्रधान पद के लिए कुल 2046 मतदाताओं में से 1417 ने शाम पांच बजे तक मतदान किया था। सीओ सदर सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि बरई बंधवा संवेदनशील गांव की श्रेणी में आता हैं। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गैर थाना क्षेत्र से 40 पुलिस कर्मी लगाए गए थे। इसके अलावा स्थानीय थाना की पुलिस के साथ इंस्पेक्टर, क्यूआरटी के साथ एएसपी, एसडीएम के साथ वह स्वंय कई घंटे तक कैंप करते रहे।

फर्जी वोटिंग करने में दो धरे गए
बरई बंधवा में चुनाव के दौरान एक युवक व एक युवती दूसरे की जगह वोट डालने गए थे। एजेंट की शिकायत पर इंस्पेक्टर ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके परिजन बाहर हैं। उनकी जगह वह वोट डालने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें शाम तक हिरासत में रखने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें