चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह गुरुवार रात गश्त पर थे। जुनैदपुर के समीप उन्हें एक संदिग्ध पिकअप दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। जुनैदपुर के समीप ही ईंट भट्ठे के पास चालक पिकअप खड़ी करके फरार हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पिकअप में तीन लोग सवार थे और चोरी के दो मवेशी लदे थे। जांच के दौरान पता चला कि मवेशी चरवा क्षेत्र के पिपरी निवासी एक पशुपालक के हैं। रात को चोर उन्हें खोलकर बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। मवेशियों की सुपुर्दगी के लिए पशुपालक को कोतवाली बुलाया गया है। फरार चोरों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिकअप में चालक सहित तीन लोग सवार थे।