फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने भयाहू के साथ की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। इलाके की एक विवाहिता से उसके जेठ ने दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में खीरा बो रही थी। इसी बीच जेठ आ गया और उसे पास स्थित खंडहर में घसीट ले गया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इस दौरान शोर पर आसपास उपस्थित लोगों को आते देख दरिंदा कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। रविवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बताया कि जेठ पहले भी कई बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें