फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समाधान दिवस में भूमि विवाद के 54 मामले, तारीख लेकर लौटे फरियादी

Sun, 11 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 13 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 65 फरियादी न्याय की आस में पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा भूमि विवाद के 54 मामले आए। इन सभी फरियादियों को तारीख लेकर लौटना पड़ा। शेष 11 मामले पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित रहे। अधिकारी सिर्फ 11 की समस्याओं का समाधान कर सके।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार राय व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चरवा थाने में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। यहां 10 फरियादी आए, इनमें से एक शिकायती पत्र का ही निस्ताण हो सका। इस दौरान डीएम ने लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसडीएम चायल सौम्य मिश्र को सभी बूथों का निरीक्षण करने और वहां पर पेयजल, रैंप व प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को परखने के निर्देश दिए। इसी तरह जिले के अन्य थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


छह शिकायतों में दो का निस्तारण
कोतवाली में एसडीएम सदर आकाश सिंह और नायब तहसीलदार प्रताप बहादुर सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। यहां छह शिकायतें आईं थीं, जिनमें से दो का अफसरों ने निस्तारण करा दिया। वहीं महेवाघाट कोतवाली में आठ शिकायतें आईं, जिसमें दो का निस्तारण हुआ। यहां थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने सुनवाई की।

लंबित ही रह गईं भूमि से संबंधित शिकायतें

कोखराज थाने में कुल छह फरियादी पहुंचे। इनमें पांच शिकायतें भूमि विवाद से तो एक पुलिस से जुड़ी रही। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने पुलिस से संबंधित शिकायत निस्तारित करा दी। जबकि, भूमि से संबंधित मामले लंबित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें