फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सांसद खेल स्पर्धा में 12 ब्लॉक के 5358 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 14 Feb 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बलीपुर टाटा गांव में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ व कौशाम्बी जिले के 12 ब्लॉकों में हुई। इसमें संसदीय क्षेत्र के 5,358 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को टेंवा स्पोट्स स्टेडियम में प्रस्तावित संसदीय क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ में मंगलवार की सुबह हुई बारिश की वजह से विलंब हुआ। दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ एवं बालक वर्ग की 800, 1500 व 300 मीटर की दौड़ कराई गई। इसके अलावा लंबी कूद व ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय के मुताबिक संसदीय क्षेत्र के कड़ा ब्लॉक में 546, कालाकांकर में 224, कुंडा में 89, कौशाम्बी में 721, चायल में 385, नेवादा में 400, बाबूगंज में 60, बिहार में 384, मंझनपुर में 639, मूरतगंज में 472, सरसवां में 582 व सिराथू में 722 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 16 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें