फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी वालों की धौंस दिखा भूमि पर कर लिया कब्जा - -डीएम को भेजे पत्र में पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी वालों की धौंस दिखा भूमि पर कर लिया कब्जा
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। खाकी वाले की दबंगई से एक व्यक्ति अपनी जमीन पर काबिज नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। सदर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव निवासी बचानी ने बताया कि उसका भाई कुशल प्रसाद वर्ष 1995 से गायब है। उसके हिस्से की जमीन की बचानी देखरेख करता था। आरोप है कि उस जमीन में सवा विश्वा भूमि फूलसिंह ने तीन लाख में तय किया। 30 जून 2012 को फूलसिंह ने 50 हजार रुपया दिया। बाकी का पैसा रजिस्ट्री के वक्त देने के लिए कहा। बचानी का कहना है कि फूलसिंह पुलिस लाइन में काम करता है। खाकी का रौब दिखाकर वह पैसा नहीं दे रहा है। जमीन पर वह अपनी हनक की वजह से काबिज भी हो गया। उस जमीन पर वह अब शौचालय का निर्माण करा रहा है। तीन अक्तूबर को उस जमीन में सुलह समझौते की रिपोर्ट भी लगा दिया गया। जबकि बचानी का कहना है कि उससे किसी पक्ष ने बात तक नहीं की। डीएम को दिए शिकायती पत्र में बचानी ने पूरे मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपना बाकी का पैसा भी मांगा है। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें