फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : चौथे चरण में 43 छात्रों का चयन, अब दाखिले की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई : चौथे चरण में 43 छात्रों का चयन, अब दाखिले की तैयारी
विज्ञापन

चारों चरण में चयनित 449 विद्यार्थियों का निजी स्कूल में पढ़ने का सपना होगा पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। आरटीई के चौथे चरण की भी लॉटरी निकल गई है। इसमें सिर्फ 43 छात्रों का ही चयन हुआ है। इस तरह से चालू सत्र के कुल चार चरणों में चयनित 449 छात्र-छात्राओं के निजी स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि चतुर्थ चरण में चयनित छात्रों को सीटें आवंटित हो गई हैं। जल्द ही सभी को दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

गरीब परिवार के विद्यार्थियों का निजी स्कूलों में पढ़ाई का सपना साकार करने के लिए शासन की ओर से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन कराने की व्यवस्था है। इनकी फीस का भुगतान सरकार करती है। इसके लिए बच्चों को आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस बार चार चरण में आवेदन कराए गए। अंतिम चरण में 258 छात्रों ने आवेदन किया था। सत्यापन में 76 आवेदनों को अस्वीकार कर दिया गया। शेष बचे 182 आवेदनों में से पोर्टल के जरिए मात्र 43 बच्चों का ही चयन हो सका है। इससे पहले के तीन चरणों में 406 बच्चे चयनित हुए थे। इस तरह से चारों चरणों में 449 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित इन छात्रों को एक साथ प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

-
चरण आवेदन चयनित छात्र
प्रथम 320 181
द्वितीय 393 131
तृतीय 298 94
चतुर्थ 258 43
-
कुल 1269 449
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें