फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूर्वांचल विकास निधि से 3.75 करोड़ स्वीकृत

Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बजट मिलने में लेटलतीफी के कारण पिछले साल भले ही पूर्वांचल विकास निधि का काम शुरू कराने में अड़चन आई हो, लेकिन उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। शासन से 3.75 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। अब माननीयों से प्रस्ताव मिलने भर की देरी है, फिर बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमएलसी और विधायकों को हर साल अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए पूर्वांचल विकास निधि से बजट मिलता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिलने वाला बजट साल के अंत मार्च महीने में आया। इसकी वजह से विकास कार्य भी लेट शुरू हुए। डिप्टी सीएम की ओर से कड़ा में श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय के दिए गए प्रस्ताव पर अब तक काम नहीं चालू नहीं हो पाया है।

इस बार जुलाई में ही शासन ने 3.75 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद अब विधान परिषद सदस्य व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सदर विधायक इंद्रजीत सरोज, चायल विधायक पूजा पाल और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल से इस बजट में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके लिए सीडीओ ने सभी माननीयों को पत्र लिखा है। डिप्टी सीएम और विधायकों के प्रस्ताव आने के बाद उन्हें शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट जारी होगा।
विज्ञापन



किसने दिए कितने कार्यों के प्रस्ताव
मंझनपुर। पिछले वर्ष डिप्टी सीएम ने कड़ाधाम में विश्रामालय का प्रस्ताव दिया था। चायल विधायक ने तीन जगह हाईमास्ट लाइट लगवाने, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने तीन जगह हाईमास्ट लाइट लगवाने और दो इंटरलाकिंग के प्रस्ताव दिए थे। डिप्टी सीएम के प्रस्तावित काम को छोड़कर अन्य माननीयों के विकास कार्य चल रहे हैं।

पिछले साल का बजट और इस साल मिली स्वीकृति
जनप्रतिनिधि - पिछले साल मिला बजट - इस बार स्वीकृत बजट
डिप्टी सीएम - 78.57 - 93.75
सदर विधायक - 78.50 - 93.75
चायल विधायक - 78.42 - 93.75
सिराथू विधायक - 78.56 - 93.75
कुल - 314.05 - 375
नोट- बजट लाख रुपये में है।




शासन की ओर से पूर्वांचल विकास निधि का बजट स्वीकृत किया गया है। उप मुख्यमंत्री और तीनों विधायकों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव आने के बाद उन्हें स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। तब बजट जारी होगा।- एपी सिंह, डीएसटीओ/नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें