फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 330 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन ने कुबूल किया निकाह

Tue, 30 Jan 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तिलगोड़ी ​स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आ​र्शिवाद दे
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के तिलगोड़ी स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉक व तीन नगर निकायों के गरीबों की 333 बेटियों का विवाह हुआ।
विज्ञापन

निकाह कुबूल करने वाले तीन जोड़े भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। सांसद विनोद सोनकर और डीएम सुजीत कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। समारोह में 330 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ, जबकि तीन जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी समेत अन्य सामग्री उपहार में दी गई।
सांसद ने कहा कि गरीबों की बेटियां खुद को माता-पिता पर बोझ न समझें। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनकी जिम्मेदारी ली है। इसीलिए गरीब भी बेटी के होने पर कहता है लक्ष्मी पैदा हुई है। डीएम ने कहा जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वह अपना नाम जोड़वा लें। ताकि, आने वाले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार चौरसिया, नगर पालिका परिषद भरवारी की चेयरमैन कविता पासी, बीडीओ नेवादा प्रदीप कुमार मौर्या, एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण गजराज सिंह, ज्योति यादव, आदित्य पाल आदि मौजूद रहे।


नेवादा के सबसे अधिक जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी करने वाले सबसे अधिक 107 जोड़े नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के रहे। इसके अलावा मूरतगंज के 98, चायल ब्लॉक क्षेत्र के 61 जोड़े शामिल रहे। नगर पालिका परिषद भरवारी के 42, नगर पंचायत चायल के छह, चरवा के 10 और सरायअकिल के नौ जोड़े एक-दूजे के हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें