फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबोधि एक्सप्रेस से कारोबार को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। दिल्ली से गया और गया से दिल्ली को जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस का शुक्रवार से जिले के भरवारी स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। ट्रेन के ठहराव की लंबी समय से मांग की जा रही थी। भाजपा सांसद के प्रयास से ट्रेन का ठहराव होने से जिले के लोगों में खुशी है। माना जा रहा है कि ट्रेन के ठहराव से जिले के कारोबार को गति मिलेगी। दिल्ली के लिए जिले के किसी स्टेशन से अब तक कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं थी। दरअसल अभी तक जो भी ट्रेनें थी उनका समय शाम सात बजे के अंदर ही भरवारी पहुंचने का है। जबकि महाबोधि गया से दिल्ली जाते समय रात को 20.25 बजे भरवारी पहुंचेगी। दिल्ली जाने वालों के लिए रातभर सफर में गुजारने के बाद सुबह पहुंचकर व्यापार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें