आतंकी सलीम से मेरा कोई संबंध नहीं : पप्पू
मंझनपुर। (ब्यूरो)। मंझनपुर के पप्पू का कहना है कि मेरे आतंकी सलीम से कोई संबंध नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक कारणों से मेरी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कौशांबी जिले में मुकदमा तक दर्ज नहीं है। मेरी संपन्नता और समाज में प्रतिष्ठा होने के कारण कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपनी ओर से भी स्थिति स्पष्ट की है। बता दें कि कौशाम्बी में यह अफवाह जोरों पर है कि पप्पू के आतंकी सलीम से गहरे संबंध हैं। उसी की बदौलत पप्पू करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।