फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू से ओवरलोड 29 ट्रैक्टर-डंपर सीज, 23 लाख जुर्माना

Wed, 12 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महेवाघाट के समीप बालू लदी गाड़ियां चेक करते सदर एसडीएम आकाश सिंह व खनन अ​धिकारी व नायब तहसीलदार
विज्ञापन
अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ सोमवार रात एसडीएम सदर आकाश सिंह ने अभियान चलाया। इस दौरान बालू से ओवरलोड 29 ट्रैक्टर एवं डंपर पकड़े गए। सभी खनिज लदे वाहनों को सीज कर 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते प्रशासनिक अफसर महीने भर से बालू खनन एवं परिवहन की तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे। कारोबारी इसका फायदा उठाते हुए खुलेआम अवैध परिवहन कर रहे थे। डीएम राजेश राय के निर्देश पर सोमवार रात एसडीएम सदर आकाश सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाकर खनिज वाहनों की चेकिंग की। रात्रि 9.30 बजे से लेकर भोर तीन बजे तक टेंवा होते हुए रामनगर, महेवाघाट तक वाहनों की चेकिंग की गई।
इस दौरान टेंवा के पास बालू से ओवरलोड वाहन, कोल्ड स्टोर के पास 18 व रामनगर खनन क्षेत्र के बाहर 9 वाहनों समेत कुल 29 गाड़ियां पकड़ी गईं। इनमें 21 डंपर व 8 ट्रैक्टर शामिल हैं। मौके पर एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल व खान अधिकारी अजीत कुमार पांडेय बुलाकर सभी वाहनों सीज करा दिया गया।
विज्ञापन

सीज किए गए वाहनों पर परिवहन व खनन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए नियमित तौर औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें