उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं जिले के सात केंद्रों पर होगी। मदरसों में पंजीकृत मौलवी, मुंशी (सकेंड्री), आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल एवं फाजिल के 2,742 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 17 मई से 24 मई तक दो पालियों में होगी। परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि जिले में मदरसा बोर्ड के 54 विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-
केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या
मदरसा जहांगीर मदरसा निसवां 385
मदरसा दारुल उलूम एहसानिया 459
मदरसा दारुल उलूम नूरिया एहसानिया 551
मदरसा इस्लाहुल मुस्लमीन 203
मदरसा इस्लामिया गौसिया नैमिया 350
मदरसा अरबिया मदीनतुल उलूम निसवा 437
मदरसा दारुल उलूम गौसिया रजविया 357
कुल 2742