फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ मीटर दौड़ में आनंद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू(ब्यूरो)। स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत सिराथू में रविवार सुबह पांच सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लक्ष्मी गेस्ट हाउस से डाक बंगले तक हुई इस दौड़ का शुभारंभ विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौेके पर मुख्य वक्ता के रूप में कथावाचक सुधीरानंद मौजूद रहे। उन्होंने ने स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में आनंद यादव प्रथम, शिवा यादव द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विधायक ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर माधुरी केशरी, प्रशांत केशरी, हीरा लाल, दिनेश सोनकर, मुन्ना पटेल, सचिन केशरवानी, सोने लाल, पवन कुमार, भानू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें