फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट फैक्ट्री संचालक सहित दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी सीमेंट बेचने में दो को भेजा जेल
विज्ञापन

फोटो नं.-01
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मिलावटी सीमेंट मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद जेल भी भेज दिया गया है।
तत्कालीन मंझनपुर कोतवाल राकेश चौरसिया को गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि कस्बे में ही धाता रोड पर मिलावटी सीमेंट का कारोबार किया जा रहा है। इस पर दबिश देकर उन्होंने मुख्य आरोपी सोनू उर्फ पारस चौरसिया निवासी पश्चिम कोड़र व कर्मचारी राजू निवासी मंझनपुर को गिरफ्तार कर लिया था। मौके से करीब 150 बोरी मिलावटी सीमेंट भी बरामद की गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ब्रांडेड सीमेंट कंपनियों की बोरियां खोलकर उसमें आधा भूरा व अन्य मसाला भरकर मशीन से पैक कर देता था। फिर दुकानों पर थोक के भाव कम दाम में बेचता था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें