फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से गोवंश की मौत, शव को नोचते रहे कुते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करारी। कस्बे में अस्थाई गोशाला के पास भूख से तड़प रहे बीमार गोवंश ने आखिरकार तीसरे दिन दम तोड़ दिया।करारी के नेतानगर में अस्थाई गोशाला बनवाई गई है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि भूख की वजह से इसके पास ही तीन दिन से एक गोवंश बीमार पड़ा था। नगर वालों ने नाराजगी जताई तो बुधवार को जिम्मेदारों ने स्थानीय नीम-हकीम को बुलाकर इलाज के नाम पर खानापूर्ति की। उपचार में ढिलाई का नतीजा रहा कि बुधवार रात ही गोवंश की मौत हो गई। बताया जाता है कि इसके बाद कुत्ते उसके शव को नोच रहे थे। सूचना के बाद भी नगर प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाना उचित नहीं समझा। शव को दफन भी नहीं कराया गया। अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्र का कहना है कि अवकाश पर होने की वजह से उनको कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें