फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 24 में से 17 शिकायतें भूमि विवाद कीे, दो का निस्तारण

Sun, 12 Mar 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में भूमि विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को समाधान दिवस में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। 24 मामलों में 17 शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी रहीं। हालांकि इनमें से दो मामलों का ही निस्तारण हो सका। 22 फरियादियों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को जिले की सभी 13 कोतवालियों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। मंझनपुर व करारी में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान मंझनपुर में तीन व करारी में 6 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। मामला भूमि विवाद से जुड़ा होने के कारण एसपी सिर्फ एक मामले का ही निस्तारण कर सके। उन्होंने पुलिस को राजस्व टीम के साथ मिलकर मामले निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

इसके अलावा महेवाघाट में भूमि विवाद से जुड़े 3, सैनी में 4 तथा संदीपनघाट व कड़ा धाम कोतवाली में एक-एक मामले दर्ज किए गए। वहीं, कौशाम्बी और पश्चिमशरीरा में 2-2, सरायअकिल व कोखराज में पुलिस से जुड़े एक-एक मामले दर्ज किए गए। चरवा, पिपरी और पइंसा कोतवाली में एक भी फरियादी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें