फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई और लूटपाट की शिकायत एसपी से 17-48-10

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट में तमंचे के दम पर महिला से गैंगरेप
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई, एएसपी को मांगा इंसाफ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी तीन युवकों ने तमंचे के दम पर सामूहिक दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़िता ने बुधवार को घटना की शिकायत एएसपी से की है।
महेवाघाट इलाके की एक महिला ने बताया कि पांच जून को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी तीन युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आए और कनपटी पर तमंचा सटाकर तीनों ने बारी-बारी से दुराचार किया। विरोध करने पर कट्टे की बट से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने महेवाघाट एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
पड़ोसी दबंगों ने कुनबे के तीन सदस्यों को पीटा
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव की घटना, एएसपी से शिकायत
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा। पीड़ित ने बुधवार को इसकी शिकायत एएसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेरुई निवासी राजू ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो मंगलवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी सरिता और मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एएसपी से शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें