फोटो नं-03
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
मंझनपुर। एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में रविवार शाम वार्षिकोत्सव उद्गम-2019 धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, योग, गरबा, कवाली आदि प्रस्तुत किए गए। विकास, सुशील, अनुज की टीम ने देशभक्ति से तालियां बटोरीं। एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन विधायक संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य मयंक मिश्र ने एंकर की भूमिका निभाई। अंत में पुलवामा में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में कैंडल जलाकर नमन किया गया। कार्यक्रम में आरपी चतुर्वेदी, केपीएस भरवारी के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, केपीएस भीटी प्रिंसिपल सीमा पवार, किड्जी प्रिंसिपल अनूपमा जयसवाल आदि मौजूद रहे।