पंइसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी गांव में सऊदी अरब का वीजा देने के नाम पर दो युवकों से 1.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पंइसा थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर वारी गांव के फहीम अहमद ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि दो महीने पहले गांव के ही एक एजेंट ने सऊदी अरब का वीजा दिलाने के नाम पर 75 हजार रुपये और पासपोर्ट लिया था। वहीं, चचेरे भाई नफीस से भी तीस हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि एजेंट ने दो महीने का समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं दिया। पैसा वापस मांगने पर गालीगलौज कर मारपीट की धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने दिलशाद, उसके पिता अहमद उल्ला और महफूजुल हसन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।