बेहतर पैदावार के लिए सम्मानित किए गए 15 किसान
-दो दिवसीय किसान मेला एवं गोष्ठी का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। उद्यान विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला/गोष्ठी के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह ने कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभगार में विभिन्न औद्यानिक फसलों में बेहतर उत्पादन करने वाले 15 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित वाले किसानों में सत्य नारायण निवासी ग्राम गोबर सहाई को लहसुन उत्पादन में, रामबदन ग्राम बभनपुरवा को लौकी/चिकनी तरोई उत्पादन में, वजीर हसन ग्राम छिमिरछा अमरूद उत्पादन में, सुरेश चन्द्र ग्राम तुरंती का पूरा मिर्च उत्पादन में, अंगद कुशवाहा ग्राम मेइज्जमपुर केला उत्पादन में, रवीन्द्र पांडेय ग्राम टेंगाई डै्रगन फ्रूट उत्पादन में, मो. सुफियान ग्राम चपहुआ आलू उत्पादन में, संदीप कुमार सिंह ग्राम जुवरा भिण्डी उत्पादन में, अरविन्द कुमार पाल ग्राम धुमाई ड्रिप में, अवधेश कुमार ग्राम लोधन का पूरा खीरा उत्पादन में, भानचन्द्र ग्राम अल्पी का पूरा सतावरी उत्पादन में, विश्वनाथ ग्राम नेवारी आलू उत्पादन में, रामचन्द्र ग्राम सेवथा आलू उत्पादन में, विनय कुमार सिंह ग्राम तिलगोड़ी मटर उत्पादन में एवं अवधेश कुमार ग्राम रमसहाईपुर को सतावरी उत्पादन में शामिल रहे। इसके पहले एडीएम ने कलक्ट्रेट परिसर से एडीएम मनोज ने 50 किसानों से भरी बस को हरी झण्डी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया। यह बस जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाकर उन्नतिशील औद्यानिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी मुहैया कराएगी। इस मौके पर डीएचओ सुरेन्द्र राम भाष्कर, उद्यान निरीक्षक इन्द्रमणि भी उपस्थित रहे।