फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिना मान्यता के संचालित हो रहे 13 विद्यालय, नोटिस जारी

Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा व मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के 13 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। बीएसए ने अंतिम नोटिस जारी कर तत्काल विद्यालय बंद करने के निर्देश दिया है। चेताया कि विद्यालय नहीं बंद करने वालों के खिलाफ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बिना मान्यता के विद्यालय संचालन में पाबंदी के बावजूद मंझनपुर व नेवादा ब्लॉक क्षेत्र में अगल-अलग स्थानों पर 13 स्कूल संचालित हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच में पकड़े जाने के बाद इन्हें दो बार नोटिस जारी किया। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने विद्यालयों का अवैध संचालन नहीं बंद किया।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सभी स्कूलों को तीसरी और अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर तत्काल स्कूल संचालन बंद करने को कहा गया है। नोटिस के बाद भी स्कूल संचालन किया गया तो एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया जाएगा। इसके बाद भी स्कूल संचालित करने वालों पर 10 हजार रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन स्कूलों को नोटिस किया जारी
नेवादा तहसील के ननकू लाल जायसवाल सिकंदरपुर बजहा, एडीएस काॅन्वेंट बरियावां, कुटी शिक्षण संस्थान जवई, श्रीजीपी सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तिल्हापुर मोड, राम सुचित शिक्षण संस्थान अकबराबाद व मंझनपुर तहसील के विवेकानंद पब्लिक स्कूल करारी, आईएस काॅन्वेंट स्कूल सल्लहा अड़हरा, दौलत प्रसाद जूनियर हाईस्कूल सहावनपुर, जीनियस क्लासेज करारी, कृष्णा देवी विद्यालय भेलखा, श्रीरामनाथ प्राथमिक विद्यालय नेहरूनगर मंझनपुर, दिव्या पब्लिक स्कूल शिवनाथ का पूरा बंधवाकल्यान, एडी काॅन्वेंट स्कूल मोअज्जमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें