फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डॉक्टर की होशियारी से खाते में वापस आए सवा लाख रुपये

Thu, 02 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. प्रतिभा गुप्ता की होशियारी से उनके खाते से कटे सवा लाख रुपये वापस आ गए। डॉ. प्रतिभा उन लोगों के लिए मिसाल हैं, जो खाते से पैसा कटने या अन्य तरीके से साइबर फ्रॉड का शिकार होने के बाद थक-हार कर घर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी इस्माइलपुर में नियुक्त चिकित्सक डॉ. प्रतिभा गुप्ता के खाते से 17 मई को एक लाख 25 हजार रुपये अचानक कट गए थे। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें फ्राॅड की जानकारी हुई। 18 मई को पीड़ित चिकित्सक ने मामले की शिकायत एसपी बृजेश श्रीवास्तव से की थी। एसपी ने साइबर थाना प्रभारी गणेश प्रसाद को प्रकरण की जांच सौंपी।
साइबर सेल की टीम ने जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था, उसे सीज कराते हुए वॉलेट के जरिये प्रतिभा के खाते में सवा लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। साइबर थाना प्रभारी का कहना है कि जिन खातों में साइबर अपराधी पैसा ट्रांसफर कराते हैं, उसमें ज्यादातर नंबर फर्जी होते हैं।
विज्ञापन

अपराधी अगर पकड़ा भी जाता है तो कहता है कि वह सामने वाली पार्टी को पहचानता तक नहीं। पैसा किन हालात में उसके खाते में गया, इसकी गहनता से जांच की जाती है। चिकित्सक के मामले में भी ऐसा ही हुआ। डॉ. प्रतिभा ने खाते में रकम आने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें