मंझनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय मंझनपुर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश चौरिया ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अभय मिश्र रहे। बैठक में आमजन की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रभारी ने कहा कि लोगों का समस्याओं का निराकरण ब्लॉक, तहसील व जिला कमेटी के पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से करें और लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए जागरूक करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अविनाश केसरवानी ने किया। बैठक में मनोज तिवारी, राकेश द्विवेदी, मोनू नागर, अमित केसरवानी, मनीष वर्मा, सुजीत पांडेय, अनुज मौर्य, शनि, अजय सोनकर, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।